अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः पोर्टाल तियान शान वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार चीन के इलाक़े काशग़र की छः सौ साल पुरानी मस्जिद में चीनी सरकार द्वारा नियुक्त इमामे जुमा मौलाना ताहिर को बुधवार के दिन चरमपंथी विचारधारा रखने वाले आतंकवादियों ने क़त्ल कर दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने दो हमलावरों को गोली मार दी जबकि तीसरे हत्यारे को गिरफ्तार करने के बाद आरम्भिक जांच शुरू कर दी है। चीन के सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि मौलाना ताहिर को सोची समझी योजना के तहत निशाना बनाया गया है। इससे पहले रेडियो फ्री एशिया ने अपनी वेबसाइट पर ख़बर दी थी कि मौलाना ताहिर का शव मस्जिद के बाहर खून से लथपथ मिला है। ग़ौरतलब है कि चीन के ज़िनजियांग क्षेत्र में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की बड़ी संख्या रहती है। पिछले एक साल के दौरान इस क्षेत्र में हिंसक घटनाओं के सिलसिले में बढ़ोत्तरी हुई है।
1 अगस्त 2014 - 18:58
समाचार कोड: 628202
पोर्टाल तियान शान वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार चीन के इलाक़े काशग़र की छः सौ साल पुरानी मस्जिद में चीनी सरकार द्वारा नियुक्त इमामे जुमा मौलाना ताहिर को बुधवार के दिन चरमपंथी विचारधारा रखने वाले आतंकवादियों ने क़त्ल कर दिया है